Home उत्तराखंड दुःखद 1962, 65 व 71 के युद्ध पर शामिल पूर्व सैनिक का निधन शोक की लहर
उत्तराखंडसमाज

दुःखद 1962, 65 व 71 के युद्ध पर शामिल पूर्व सैनिक का निधन शोक की लहर

151

पिथौरागढ़
भारत के लिए महत्वपूर्ण 62,65 और 71 के युद्ध पर शामिल रहे 2 कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत नायब सूबेदार आन सिंह खोलिया का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1936 में जन्मे आन सिंह 1957 में कुमाऊं रेजीमेंट पर शामिल हुए तथा 2 कुमाऊं पर 22 वर्ष की गौरव मय सैन्य सेवा के साथ भारत पाक तथा चीन के 62,65 और 71 जैसे महत्वपूर्ण युद्ध के अलावा जम्मू असम तथा राजस्थान जैसे दुर्गम क्षेत्रों पर अपनी सेवाएं प्रस्तुत की थी।

आज उनके निधन पर उनके निवाश स्थान लुन्ठयूडा पर जाते हुए पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से सूबेदार मेजर उमेद सिंह मेहता साहब द्वारा दिवंगत पूर्व सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित किया गया तथा पूर्व सैनिकों द्वारा तिरंगा व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी गई, पूर्व सैनिकों द्वारा ऐसे ही हीरो को अपने कंधों पर ले जाते भारत माता की जयकारों के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर सु.मेजर रमेश सिंह महर,नारायण सिंह ,गोपाल सिंह, गिरधर सिंह,शेर सिंह,धर्म सिंह, नवीन गुरुरानी, ललित सिंह सेना मेडल सहित अनेक पूर्व सैनिक तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ जनपद के चौथे कारगिल शहीद जोहार सिंह के बलिदान को भी मिले पहचान

पिथौरागढ़ – पूर्व सैनिक संगठन के शहीद सम्मान अभियान के तहत जनपद...

न्यायालय के आदेश पर गंगोलीहाट पुलिस द्वारा संपत्ति कुर्क

पिथौरागढ़ – माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ द्वारा चेक बाउंस प्रकरण में...

सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट ब्लॉक के ग्राम सभा नानपापो के बथी टोक...

महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में आज जनजातीय गौरव दिवस अत्यंत उत्साह,

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में आज जनजातीय...