पिथौरागढ़ – युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू* और *युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब* द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव हेतु देश भर से चुनिंदा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अलग अलग जगह विधानसभा समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में *सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युव नेता एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र सिंह महर को दरभंगा में समन्वयक* की जिम्मेदारी दी गई है, बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद आम जन में कांग्रेस के लिए एक लहर सी बनती दिखी है ,इसीलिए कांग्रेस भी अब वहां मजबूती से चुनाव में भागीदारी करने हेतु विधानसभा वार गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है, इसी के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर चुनाव में पूरी तैयारी से उतरने का कार्य किया जा रहा है।
समन्वयक की जिम्मेदारी मिलने पर ऋषेन्द्र बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं ,उन्होंने बताया कि इस बार बिहार में परिवर्तन होकर रहेगा और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।
Leave a comment