Home उत्तराखंड दुःखद खबर – देश के लिए 1962 व 1965 में दो लडाई लड़ चुके पिथौरागढ़ निवासी शोबी चंद ने 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस शोक की लहर
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर – देश के लिए 1962 व 1965 में दो लडाई लड़ चुके पिथौरागढ़ निवासी शोबी चंद ने 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस शोक की लहर

417

पिथौरागढ़ जनपद के दुरस्त गाँव सल्ला(चौंशिल) पोस्ट औफिस–सल्ला, ब्लाक– मुनाकोट, उत्तराखंड निवासी कुमाऊँ रेजिमेंट के पूर्व सैनिक सेरी चंद उर्फ़ शोबी चन्द ने 101 वर्ष 06 माह की उम्र में कल दिनाँक 24-11-2025 सोमवार 12:30 बजे दोपहर को अंतिम साँस ली दिवंगत सिपाही श्री शोबी चन्द जी कुँमाँऊ रेजिमेंट के सिपाही रहते हुए सन 1962 भारत चीन के युध्द व 1965 भारत पाकिस्तान के युद्ध में भाग लिया एवं भारतीय सेना(कुँमाँऊ रेजिमेंट)से सेवानिवृत्त होने के पश्चात सामाजिक सेवा के तहत घर में उनके द्वारा घनघोर जंगलों से प्राकृतिक जड़ी बूटियों को ढूँढ ढूँढ कर एकत्र कर उनसे आयुर्वेदिक दवा निर्मित कर जरूरत मंद बिमार ब्यक्तियों को लगभग मुक्त दे कर उन्हें मलेरिया, उन्मूलन, की दवा झाड़ज्वर की दवा, सर्दी जुकाम, चर्म रोग, कुष्ठ रोग. सहित अनेकों प्रकार की दवा दे कर उन्हें स्वस्थ करने में सहायक होते थे मंगलवार 25-11-2025 को सुबह गाँव सल्ला(चौंशिल) क्षेत्र से दिवंगत श्री शोबी चन्द की शवयात्रा उनके पैतृक निवास से दाहसंकार हेतु पंचेस्वर श्मशान घाट हेतु निकाली जाएगी,

अगर उक्त क्षेत्र में भारतीय सेना से जुड़े सेवानिवृत्त सैनिक हैं तो दिवंगत पूर्व सैनिक के सम्मान में पुष्प चक्र तथा तिरंगा अर्पित करें यह दिवंगत पूर्व सैनिक को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...