Home उत्तराखंड वीर शहीद हरीश कापड़ी सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तराखंडसमाज

वीर शहीद हरीश कापड़ी सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की

325

पिथौरागढ़ – पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के शहीद सम्मान अभियान के तहत आज *वीर शहीद हरीश कापड़ी सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि* के अवसर पर संगठन द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को संगठन के हमेशा साथ होने का भरोसा भी दिलाया गया।

*आपको बता दे की यह एक ऐसा शहीद का परिवार है जिस पर सभी लोगों ने त्याग की परिकाष्ठा को भी पार किया* है ……..

एक परिवार जिसके एक मात्र चिराग एक वीर शहीद जिसने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी,…… एक बूढ़ी मां जिसने इस देश के लिए अपना बेटा दिया …..और एक ऐसी थी महिला जिसने 18 वर्ष की छोटी सी आयु पर अपना सुहाग देश के नाम कर दिया और एक तपस्विनी सा जीवन व्यतीत कर रही है .. ….

.
आज पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक रूप दिया गया,पूर्व सैनिकों के माध्यम से शहीद को पुष्प चक्र अर्पित करने के साथ-साथ परिवार को हर सुख दुख पर साथ होने का भरोसा दिलाया गया।

आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर जनपद के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनके द्वारा शहीद को माल्यार्पण किया गया, वहीं पूर्व सैनिकों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए सलामी दी गई। नगर निगम मेयर कल्पना देवाल द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बलिदानी के गांव दौला पर बलिदानी द्वार आश्वासन दिया गया, जिसकी हर एक जनमानस द्वारा सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर तीन कुमाऊं रेजिमेंट से सूबेदार मेजर गोविंद बल्लभ द्वारा तथा पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन सुरेंद्र सिंह वाल्दिया द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किए गए। संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट द्वारा सभी जनमानस से ऐसे बलिदान के उदाहरण को आत्मसात करने की बात को कहा गया,

वहीं बलिदानी के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाली त्याग की प्रतिमूर्ति वीरांगना बहन कंचन कापड़ी जी के लिए नारी सम्मान पुरस्कार दिए जाने हेतु जनप्रतिनिधियों के सम्मुख बात को रखा गया।
भारत माता के जयकारों अमर वीर शहीद के जयकारों के साथ कार्यक्रम से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया।
कैप्टन लक्ष्मण देवपा का साहब द्वारा शहीद की वीरगाथा का बखान किया गया, वहीं अन्य लोगों द्वारा शहीद के सम्मान में अपने-अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत किए गए, तथा वीरमाता और वीरांगना बहन को शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम पर पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से सु मेजर रमेश सिंह महर ,दयाल सिंह,शेर सिंह,गिरधर खनका ,,प्रहलाद सिंह, ललित सिंह सेना मैडल शेर सिंह, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित कई पूर्व सैनिक वहीं मुकेश पंत,चंद्रशेखर कापड़ी, दीपिका बोहरा सहित सम्मानित जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...