Home उत्तराखंड महाविद्यालय नारायण नगर में संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन
उत्तराखंडसमाज

महाविद्यालय नारायण नगर में संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

105

पिथौरागढ़ संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी जी के प्रेरक निर्देशन में सम्पन्न हुआ। संविधान दिवस की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुई,

जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात संविधान दिवस की मूल भावना को आत्मसात करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया,

जिसमें भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, आस्था और प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना NSS इकाई के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान किया। प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, राष्ट्रनिर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास सत्र भी आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।

कार्यक्रम श्रृंखला का विशेष आकर्षण युवा सांसद/छात्र संसद रहा, जिसे शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यप्रणाली को समझते हुए स्वयं स्पीकर, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा विपक्ष के नेता आदि की भूमिकाएँ निभाईं। संसदीय कार्यवाही, चर्चा एवं निर्णय प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रणाली की गहन समझ प्रदर्शित की। पूरे दिवस आयोजित इन कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में संविधान, लोकतंत्र, स्वच्छता, स्वास्थ्य, योग एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...