Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ बिण के ध्रुव सिंह महर बने तीसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ बिण के ध्रुव सिंह महर बने तीसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी

660

उत्तराखंड राज्य के जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ से लगे बिण गांव पर एक बार फिर बधाईयों का ताता लग गया जब इस गांव की सैन्य परंपरा को निभाते हुए तीसरी पीढ़ी पर सैन्य अधिकारी के रूप में ध्रुव सिंह महर द्वारा अपनी ट्रेनिंग पूर्ण सैन्य अधिकारी बन कर अपने ही पिता कर्नल महिपाल सिंह महर की यूनिट 2/5 गोरखा राइफल पर कमीशन प्राप्त किया।

लेफ्टिनेंट ध्रुव सिंह महर एक ऐसे परिवार में जन्मे जहां यूनिफॉर्म का सम्मान दिलों में बस चुका था, ध्रुव को प्रेरणा घर से ही मिली।

पूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ सदस्य उनके दादा वारंट ऑफिसर नंदन सिंह महर, भारतीय वायुसेना में सेवा कर चुके है, वही उनके पिता, कर्नल महिपाल सिंह महर, 2/5 गोरखा राइफल्स के एक विशिष्ट अधिकारी हैं, जिन्होंने समर्पण और नेतृत्व की मिसाल पेश की।
ध्रुव के बड़े भाई, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह महर भारतीय वायुसेना में गर्व से सेवा दे रहे हैं, जबकि उनके चाचा, कैप्टन के. पी. एस. महर, वीएसएम, भारतीय नौसेना में अपना नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए लेफ्टिनेंट ध्रुव महर तथा परिवार को शुभकामनाएं तथा बधाई प्रेषित की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...