Home उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में बालक की मृत्यु के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

सड़क दुर्घटना में बालक की मृत्यु के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार

141


पिथौरागढ़ – दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को पुष्कर सिंह द्वारा कोतवाली धारचुला में तहरीर दी गई कि उनका पुत्र साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।

इसी दौरान कस्बा धारचुला क्षेत्र में एक टैक्सी वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बालक को टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचुला में अभियुक्त चालक भगीरथ सिंह ठगुन्ना के विरुद्ध धारा 281/106(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी धारचुला के 0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विवेचक वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भगीरथ सिंह ठगुन्ना, निवासी ग्राम कालिका, धारचुला को धारचुला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...