Home उत्तराखंड शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, बाइक रैली निकाल पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भव्य तरीके से मनाया गया विजय दिवस समारोह।
उत्तराखंडसमाज

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, बाइक रैली निकाल पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भव्य तरीके से मनाया गया विजय दिवस समारोह।

422

पिथौरागढ़ – आज विजय दिवस के ऐतिहासिक दिन पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सेना के साथ कासनी स्थित युद्ध स्मारक तथा उल्का देवी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आयोजित किया गया।


युद्ध स्मारक पर सेना मुख्यालय पर स्थित सेना की यूनिटों के साथ ,पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से उपाध्यक्ष सु में रमेश सिंह महर, तथा 119 सेना मुख्यालय के माध्यम से डिप्टी कमांडर कर्नल डी एस चौहान साहब द्वारा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया गया।


आज आयोजित इस कार्यक्रम पर सेना मुख्यालय द्वारा पूर्व सैनिक संगठन द्वारा किए जा रहे बेहतरीनकार्यों हेतु संगठन की सराहना की गई तथा आगे भी इसी तरह मिलकर कार्य करने के लिए कहा गया ,वहीं पूर्व सैनिकों को आ रही किसी भी समस्या को लेकर सेना मुख्यालय द्वारा हर संभव मदद की बात को कहा गया ।


तत्पश्चात संगठन द्वारा आज पूरे नगर पर बाइक रैली का भी आयोजन किया गया जिससे आम जनमानस को ऐसे ऐतिहासिक दिन पर अपने उन वीरों और शहीदों को याद कर इस सैन्य जनपद की गरिमा को उज्जवल रखने की भावना प्रदर्शित की गई,जो कि नगर भ्रमण के बाद उल्का देवी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची जहां पर प्रशासन के साथ मिलकर शहीदों को नमन किया गया जिस पर संगठन के माध्यम से 1971 युद्ध पर शामिल रहे सूबेदार मेजर गिरधर सिंह खनका साहब का द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया।


जिलाधिकारी महोदय द्वारा शहीदों के परिवार जनों के साथ, 1971 के युद्ध पर शामिल रहे सु मेजर उमेद सिंह मेहता,सु मेजर गिरधर सिंह खनका, को स्मृति चिन्ह भी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।


आज आयोजित इस कार्यक्रम पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट,सचिव दयाल सिंह हयात सिंह, देब सिंह,श्याम विश्वकर्मा, जीत सिंह, एल आर सोनी, घन श्याम जोशी, नरेंद्र सिंह, देवाकर बोहरा साहित सु मेजर प्रहलाद सिंह बोहरा सामिल रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...