Home उत्तराखंड संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

196

पिथौरागढ़
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वयंसेवकों द्वारा सम्पूर्ण महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता की गई। स्वच्छता अभियान के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इसके पश्चात एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, समाज में इसकी भूमिका तथा स्वयंसेवकों के दायित्वों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने एनएसएस को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया और सामाजिक सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय. के समस्त शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...