Home उत्तराखंड फर्जी बाबाओं के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की सघन चेकिंग
उत्तराखंडसमाज

फर्जी बाबाओं के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की सघन चेकिंग

182


पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत फर्जी बाबाओं के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कर रहे बाबाओं का सत्यापन एवं गहन पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान उनके पहचान पत्र, निवास संबंधी जानकारी तथा गतिविधियों की जांच की गई।

पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बिना वैध पहचान एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जनमानस से भी अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी बाबा बनकर लोगों को गुमराह करता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...