पिथौरागढ़-
पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से जल्द ही कारगिल बलिदानी जोहार सिंह बलिदानी द्वार का निर्माण आरंभ हो जाएगा,
जिसके लिए संगठन पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयासत रहा। इस अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत के साथ यह कार्य भी आरंभ हो जाएगा।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कल डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल से मिलकर वार्ता की गई
तथा बलदानी द्वार के निर्माण के लिए राशि को स्वीकृत कर लिया गया।
इससे पूर्व संगठन द्वारा सभी विभागों से एनओसी की कार्रवाई को पूर्ण किया गया तथा अन्य दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद कल विधायक से मिलने के बाद विधायक द्वारा कहा गया की विधायक निधि से ग्राम प्रधान को धनराशि स्वीकृत कर दी गई है
और जनवरी माह पर शहीद द्वार का कार्य आरंभ हो जाएगा।
वहीं संगठन द्वारा विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्तुत किया गया ।
संगठन के प्रयासों से आने वाले वर्ष पर कारगिल जैसे महत्वपूर्ण युद्ध पर जनपद के बलिदान हुए चारों वीर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन के रूप में उनकी स्मृति के तौर पर शहीद द्वारों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।
संगठन के सचिव दयाल सिंह द्वारा कहां गया कि कारगिल युद्ध को ढाई दशक पूर्ण हो चुके थे,
लेकिन आज पूर्व सैनिक संगठन द्वारा प्रयासों के कारण ही हम सभी कारगिल शहीदों को एक सम्मान दिला पाए,जिस बात की हमें खुशी और संगठन के कार्यों पर हमें गर्व है,
जो कार्य दशकों पूर्ण नहीं हो पाए वह संगठन द्वारा कुछ वर्षों में पूर्ण करके दिखाया गया है।
विधायक के साथ भेंट वार्ता के लिए संगठन के कैप्टन विक्रम सिंह सेना मैडम, श्याम विश्वकर्मा देवेंद्र दिगारी मौजूद रहे।














Leave a comment