Home उत्तराखंड क्वारबन सड़क-पुल पर डीएम का संवेदनशील हस्तक्षेप, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर सख्त रुख
उत्तराखंडसमाज

क्वारबन सड़क-पुल पर डीएम का संवेदनशील हस्तक्षेप, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर सख्त रुख

193

क्वारबन सड़क-पुल पर डीएम का संवेदनशील हस्तक्षेप, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर सख्त रुख

जनसमस्याओं पर संवेदनशील प्रशासन—डीएम का क्वारबन सड़क-पुल निरीक्षण

समस्या सुनकर नहीं, देखकर समाधान—क्वारबन में डीएम का स्थलीय निरीक्षण”

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई ने आज क्वारबन क्षेत्र में सड़क एवं पुल का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर पहुँचने के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग एवं पुल की वर्तमान स्थिति, आवागमन में आ रही कठिनाइयों तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुरक्षा और आवागमन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को शीघ्र, गुणवत्ता-युक्त एवं मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, स्थानीय जनता से समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों और आमजन को राहत मिले।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह, लोनिवि, pmjsy के अधिकारी, स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...