Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ खाई में गिरा वाहन चालक की दर्दनाक मौत
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ खाई में गिरा वाहन चालक की दर्दनाक मौत

47

पिथौरागढ़ पुलिस को प्रातः लगभग 07:20 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरना मंदिर से पहले एक टिप्पर वाहन खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही चौकी एचोली से उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी मय हमराही पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति मुख्य सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान केशव सिंह बोरा पुत्र … निवासी ग्राम दुंगा टोली, पिथौरागढ़, उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई है,

जो उक्त टिप्पर वाहन का चालक था।

प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि वाहन चालक केशव सिंह बोरा कल दोपहर के समय वाहन में गिट्टी भरकर लोहाघाट गया हुआ था तथा लोहाघाट से वापस आते समय यह दुर्घटना घटित हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...