Home उत्तराखंड नजूल भूमि को खरीदने-बेचने की जॉच हो
उत्तराखंडसमाज

नजूल भूमि को खरीदने-बेचने की जॉच हो

55

पिथौरागढ़।
सोर नजूल फ्रीहोल्ड संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र के भीतर नजूल भूमि की खरीद -फरोख्त की जॉच की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

समिति ने आरोप लगाया है कि नजूल नीति खुली नहीं है और कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से सरकार को चूना लगाकर लाखों-करोंड़ों रूपयों में जमीन बेची जा रही व उस पर पक्के निमार्ण कराए जा रहे है।


संघर्ष समिति के संयोजक उमेश लाल साह के नेतृत्व में नगरवासियों ने जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए बारह पत्थर सड़क के भीतर नगर के पुराना बाजार, नयाबाजार, सिमलगैर वार्ड में कुछ लोगों द्वारा मिलीभगत करते हुए नजूल भूमि को बिना मालिकाना हक लिए खरीदा-बेचा गया है।

कहा कि सरकार की जमीन पर अवैध तरीके से भवन निमार्ण हो रहे हैं और विकास प्राधिकरण सोया हुआ है। पार्षद करन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की जमीन से लाखों-करोंड़ों रूपये अवैध तरीके से कमाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पूरे प्रकरण की जॉच की जाए। पुरानी बाजार के पार्षद सुशील खत्री ने कहा कि नजूल नीति 2021 का पालन हो तथा अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही नजूल संघर्ष समिति अवैध रूप से जमीन खरीदने और बेचने वालों की सूची बनाकर जिलाधिकारी को सौंपेगी। ज्ञापन देने वालों में सिमलगैर वार्ड के पार्षद नीरज जोशी, पार्षद विजेंद्र सिंह महर, पार्षद अनिल वर्मा मौजूद रहे। जिलाधिकारी को जॉच किए जाने का भरोसा दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...