Home उत्तराखंड जनपद में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू
उत्तराखंडसमाज

जनपद में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू

51

पिथौरागढ़

अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू*

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के मध्य उत्पन्न वैश्विक तनाव तथा युद्ध जैसी परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर विभिन्न प्रकार की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बावजूद जनपद में घरेलू गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी है।

आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि—

घरेलू उपयोग हेतु गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

गैस वितरण व्यवस्था (सप्लाई चेन) पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।


जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे ‘पैनिक बुकिंग’ से बचें तथा केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

आगे बताते हुए कहा है कि प्रशासन एवं गैस एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक घर तक रसोई गैस की आपूर्ति समय पर एवं सुचारू रूप से बनी रहे। नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सरकारी बुलेटिन या संबंधित गैस कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर ही विश्वास करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...