Home उत्तराखंड दुःखद – दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।
उत्तराखंडसमाज

दुःखद – दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

24

रामनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम बैलपडाव के समीप कोटाबाग मार्ग पर पवलगढ़ के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार में फंस गई और कुछ दूरी तक घसीटती चली गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संयुक्त चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. हिमानी ने बताया कि मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय हिमांशु टम्टा निवासी ग्राम सेमलचौड़, बैलपडाव के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...