Home उत्तराखंड यहाँ वैगनआर कार खाई में गिरी बैंक कर्मी ने तोड़ा दम
उत्तराखंडसमाज

यहाँ वैगनआर कार खाई में गिरी बैंक कर्मी ने तोड़ा दम

63

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

सल्ट विकासखंड के मरचूला कूपी बैड के पास शुक्रवार देर रात एक वैगनआर कार करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र घीरेन्द्र सिंह बिष्ट (उम्र लगभग 35 वर्ष) पंजाब नेशनल बैंक की थैलीसैण शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार देर रात थैलीसैण से काशीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान मरचूला कूपी बैड के पास उनकी वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सल्ट थाने के थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

मृतक मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम सुनवर्मा के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ काशीपुर में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...