Home उत्तराखंड नारायण नगर पिथौरागढ़ में जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

नारायण नगर पिथौरागढ़ में जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

57

नारायण नगर पिथौरागढ़ में जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल महोत्सव पखवाड़े तथा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 14 मार्च 2026 को महाविद्यालय सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करना था।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मानषी पाल द्वितीय स्थान पर रहे तथा डिंपल भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिया मेहता प्रथम स्थान पर रहीं, स्नेहा बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा मीनाक्षी बोरा तृतीय स्थान पर रहीं।

स्लोगन प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ममता उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं तथा संजीवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार कोहली द्वारा किया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण एवं अमूल्य योगदान रहा। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...