पिथौरागढ़ –
उत्तराखंड का खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि राज्य से प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन 2026 वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 17 अप्रैल 2026 तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान के ओलंपिक सिटी कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी,
जिसमें विश्वभर के जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे निहाल देवली (पिथौरागढ़) का चयन जूनियर अंडर-63 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।
निहाल देवली ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है,
निहाल देवली ने 13 से 14 मार्च 2026 को ऑर्चिड्स – द इंटरनेशनल स्कूल, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित फाइनल सेलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता इंडिया ताइक्वांडो के तत्वाधान में आयोजित की गई थी।
निहाल देवली ने कड़े मुकाबलों के बीच बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की और वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। उनके इस चयन से उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है।
निहाल देवली ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे
इस उपलब्धि पर उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि निहाल देवली का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 17 अप्रैल 2026 तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान के ओलंपिक सिटी कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निहाल देवली इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण, उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, रेनू रावत तथा प्रदीप जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने निहाल देवली को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निहाल देवली अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।














Leave a comment