पिथौरागढ़ जिले के नेलाप सीमा से लगे पंचेश्वर में 05 नदियों का संगम है,
यहाँ पर दो देश दो जनपद के बिच एक प्राचीन शिव मंदिर है जो पंचेश्वर के नाम से प्रसिद्ध है
इस मन्दिर में चौमू देवता की पूजा की जाती है 
वहीं आज चैत्र नवरात्रि पर्व पर पंचेश्वर शिवाय में भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने गंगा स्नान करते हुए मन्दिर में पूजा अर्चना की । 
यह पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है और नौ दिनों तक चलता है। 
इस दौरान, भक्तगणों द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं 
कल रात्रि से ही दूरदराज से लोग मंदिर में पहुंचने लगे वहीं आज सुबह गंगा स्नान कर पूजा अर्चना करते हुए अपनी मनोकामना मांगी गयी,
इस पंचेश्वर मंदिर में अगले 09 दिनों तक भक्तों का आना जाना लगा रहेगा जिससे भक्तगण अपने इष्ट देव की पूजा करेंगे,
गौरतलब है की पंचेश्वर मंदिर नेपाल सीमा से लगा होने के चलते नेपाल के लोग भारी संख्या में यहाँ पहुंचते है














Leave a comment