Home उत्तराखंड उच्च हिमालयी सीमांत क्षेत्र गुंजी में “हरित योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन योग एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सामूहिक संदेश
उत्तराखंड

उच्च हिमालयी सीमांत क्षेत्र गुंजी में “हरित योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन योग एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सामूहिक संदेश

62

गुंजी, जनपद पिथौरागढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जनपद पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी सीमांत क्षेत्र गुंजी में “हरित योग कार्यक्रम”का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा.

कार्यक्रम में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं सीमा सुरक्षा बल की 11वीं बटालियन के जवानों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर सक्रिय सहभागिता निभाई गई।

सीमांत क्षेत्र के सुरक्षाबलों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर कमांडेंट गोविंद सिंह ह्यांकी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही,

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंजी की ग्राम प्रधान एवं सेवानिवृत्त आईजी विमला गुंज्याल उपस्थित रहीं। उनके साथ ग्राम नपलच्यू की प्रधान सविता नपलच्याल, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया,


*कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ० नीरज कोहली एवं डॉ० हेमलता पायर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनसमूह को “स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण एवं संतुलित जीवन” का संदेश दिया गया*।

*समस्त कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, पिथौरागढ़ डॉ० चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि विमला गुंज्याल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि “हरित योग” अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है।

*कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया*।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी धारचूला डॉ० राकेश खाती, योग दिवस नोडल अधिकारी डॉ० बी०पी० जोशी, डॉ० सुखदेव सिंह, योग अनुदेशक रवि पांडे सहित आयुष विभाग की समस्त टीम, सीमा सुरक्षा बल एवं आईटीबीपी के जवानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...