Home उत्तराखंड खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 89 लाख की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 89 लाख की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

127

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा में विकास की नई इबारत लिखते हुए शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं से जुड़ी करीब 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, अत्याधुनिक व्यायामशाला भवन और विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित “दीदी की लाइब्रेरी” का लोकार्पण करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का आधुनिक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में बेहतर अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे,

लेकिन अब यह लाइब्रेरी उनके सपनों को नई उड़ान देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा,

जिससे छात्र बेहतर तैयारी कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नवीनीकृत और आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देशभर में “फिट इंडिया मूवमेंट” को बढ़ावा दिया जा रहा है और उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए खेल एवं फिटनेस सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है।


मुख्यमंत्री ने 26 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है

ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि खटीमा उनके गृह क्षेत्र के साथ-साथ उनकी विशेष जिम्मेदारी भी है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...