Home उत्तराखंड दुःखद खबर आग लगने से मकान व दो मवेशी जलकर खाक
उत्तराखंड

दुःखद खबर आग लगने से मकान व दो मवेशी जलकर खाक

73

उत्तराखंड

उत्तरकाशी जनपद के तहसील भटवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरसाली में गुरुवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया।

ग्राम प्रधान गोरसाली द्वारा सुबह लगभग 3 बजे आपदा प्रबधन को दूरभाष पर सूचना दी गई कि गांव में एक आवासीय मकान में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, फायर सर्विस, भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे श्री देवेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह रावत के दो मंजिला भवन में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन सहित घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, बिस्तर आदि जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

अग्निकांड में 1 गाय और 1 बछड़े समेत कुल 2 पशुओं की जलकर मौत हो गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब सुबह 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...