उत्तराखंड राज्य के
हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए को गोली मारने से सनसनी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर।
कनखल क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे विश्राम कर रहे कांवड़ियों का दल पर देर रात हमला हुआ।
ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ गंगाजल लेकर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि पुल से नीचे आए युवकों ने कांवड़ियों के पास पहुंचकर फायरिंग कर दी, जिससे अजय के कंधे में गोली लग गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, घायल कांवड़िए को पहले निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।














Leave a comment