पिथौरागढ़ तहसील मुनस्यारी के लीलम से बुई लेंगा को जोड़ने वाले मोटर पुल का निर्माण कार्य आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है,
जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज भी बीमार एवं आपातकालीन स्थिति वाले लोगों को डोली के सहारे मुख्य मोटर मार्ग तक लाना पड़ रहा है।
वहीं छात्रों, ग्रामीणों तथा आवश्यक खाद्यान्न सामग्री के परिवहन में भी लोगों को अतिरिक्त खर्च और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन, पीएमजीएसवाई विभाग धारचूला तथा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से निर्माण कार्य में तेजी लाकर पुल को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बरसात का मौसम निकट है। यदि बरसात से पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूरा कर आवाजाही सुचारू नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा,
जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।
विक्रम दानू,
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, मदकोट मुनस्यारी पिथौरागढ़














Leave a comment