उत्तराखंड
पछवादून मे लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक की वास्तविक पहचान सामने आने पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर धमकियां दी गईं। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 1 जून को एक विवाहित महिला ने कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम सोनू राणा बताकर खुद को हिंदू बताया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि युवक की वास्तविक पहचान दानिश के रूप में है। आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो प्रसारित करने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।














Leave a comment