पिथौरागढ़ जनपद के दुरस्त क्षेत्र धारचूला से एक डरावना लैंडस्लाइड का भयंकर वीडियो सामने आया है,
जिसमें देखते ही देखते पूरा पहाड़ भरभराकर सड़क पर गिरता नजर आ रहा है.
यहाँ भारी भूस्खलन के कारण दारमा रोड दो स्थानों पर बंद हो गई है,
जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपको बता दें की लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
जबकी प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने से बचें.
अधिकारियों के अनुसार, बारिश के मौसम में धारचूला क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल है.
सड़क बंद होने से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है और मार्ग खोलने के लिए प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं.














Leave a comment