Home उत्तराखंड पथरेश्वर महादेव मंदिर डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

पथरेश्वर महादेव मंदिर डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

104

-हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे साधु हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदिर की गद्दी और वर्चस्व को लेकर साधुओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मुख्य पुजारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दो साधुओं की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को मंदिर परिसर के पीछे जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...