- पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों के प्रभावी अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा गैर जमानती वारंट के तहत वांछित दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध चैक बाउंस के प्रकरण में (NI Act) के तहत वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है । एक अन्य वारण्टी सुनील धामी को गिरफ्तार किया है जिसके विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत वाद विचाराधीन है ।
गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं चिकित्सीय परीक्षण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।














Leave a comment