Home उत्तराखंड आपदा ग्रस्त लोगों के सहयोग हेतु पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित सदभावना अभियान
उत्तराखंडसमाज

आपदा ग्रस्त लोगों के सहयोग हेतु पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित सदभावना अभियान

255

पिथौरागढ़- पहाड़ों पर भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है वहीं अति वर्षा के कारण गरीब परिवारों के घरों पर संकट आ चुका है,ऐसी ही खबर जब पूर्व सैनिक संगठन तक पहुंची तो पूर्व सैनिकों द्वारा ऐसे लोगों की मदद हेतु जरूरी सुविधाओं को मुहैया करने के लिए प्रयास किया गया और ऐसे घरों को सुरक्षा प्रदान करने और पानी से बचाव हेतु घरों को कवर करने के लिए प्लास्टिक की पन्नियों को ऐसे परिवारों तक पहुंचाते हुए घरों को सुरक्षित किया गया।


गुरुनां क्षेत्र पर कोई गरीब परिवारों के घरों की दयनीय स्थिति की जानकारी होने पर पूर्व सैनिक लक्ष्मी दत्त ओझा की मुहिम पर गरीब परिवारों को के घरों को सुरक्षित करने की मुहिम को संगठन द्वारा सदभावना अभियान के तहत चलाया गया जिस पर गुरना क्षेत्र संयोजक कैप्टन उमेश फुलेरा , कप्तान राजेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह तथा तुलसी ओझा के माध्यम से जरूरी सामान उपलब्ध कराते हुए घरों को पॉलिसीट से कवर किया गया ताकि किसी जनहानि से बचा जा सके।
संगठन द्वारा इस प्रकार के कार्यों को आगे भी आयोजित करते रहने की बात को कहा गया है साथ ही जनपद पर आपात स्थिति से निपटने हेतु QRT टीम के गठन किए जाने की बात को भी कहा गया है।वही इस प्रकार के लोगों को जरूरी सहायता सामग्री भी माहिया कराई जाएगी इसके लिए संगठन को अवगत कराने की बात को कहा गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...