Home उत्तराखंड उत्तरकाशी गंगनानी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नागपुर के बुजुर्ग दंपति की मौत, तीन घायल
उत्तराखंड

उत्तरकाशी गंगनानी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नागपुर के बुजुर्ग दंपति की मौत, तीन घायल

93

उत्तरकाशी,

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नागपुर निवासी बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा गंगनानी के समीप हेल्कुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे उस समय हुआ जब गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या PB-01F-1733 में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान लक्ष्मी दामोधर रामटेककर (67 वर्ष) एवं उनके पति श्री दामोधर हरीराम रामटेककर (77 वर्ष) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।


वहीं घायलों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष), उनकी पत्नी उपासना प्रधान (54 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा तथा वाहन चालक यशवीर (35 वर्ष) निवासी पंजाब शामिल हैं। सभी घायलों को तीन एम्बुलेंसों की सहायता से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। मृतकों के शवों को खाई से निकालकर मोर्चरी वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया।
पुलिस ने बताया कि शवों का पंचायतनामा भरने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है
बाईट राजेश स्थानी नागरिक

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक...

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...