उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी नगर में कांग्रेसियों द्वारा जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में मुनस्यारी में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष की विगत चार-पांच महीनों से दुकान,चाय की ढाबे में चोरी एवं सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक मुनस्यारी में चोरी का आज तक खुलासा न होने पर बहस की गयी ।
तथा जिलाध्यक्ष ने तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय व्यापारियों,सामाजिक कार्यकर्ता,जनप्रतिधियों, एवं सभी राजनीतिक दलों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय में बैठक आहूत किए जाने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को फोन करके अवगत कराया,
जिसमें उन्होंने अपनी सहमति प्रदान किया।
इसके बाद कानून व्यवस्था बहाल करो नारे बाजी कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाले में ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, जिला उपाध्यक्ष सुन्दर जौहरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ,व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, एस सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खुशाल हरकोटिया,ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चन्द्र गोस्वामी,पूर्व विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवा राणा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश भाकुनी, केदार राम,तुला राम,छत्र सिंह, शेर सिंह नेगी,ग्राम प्रधान हरकोट देवेन्द्र वर्मा,ग्राम प्रधान क्वारीजिमिया ईशा,देवेन्द्र चुलकोटिया,नवीन सिंह,शंकर धर्मशक्तू, चन्द्र प्रकाश,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।














Leave a comment