Home उत्तराखंड कुमौड़ हिलजात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन
उत्तराखंडसमाज

कुमौड़ हिलजात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन

184

पिथौरागढ़ -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुवल माध्यम से कुमौड़ हिलजात्रा के अवसर पर सोर घाटी की जनता एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने सोर घाटी की इस 500 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक हिलजात्रा पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल संचालन हेतु कुमौड़ हिलजात्रा समिति को बधाई प्रेषित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिलजात्रा समिति पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित आस्था और मनोरंजन का यह अद्वितीय संगम, पिछली पाँच शताब्दियों से अनवरत रूप से जारी, सौर घाटी की ऐतिहासिक पहचान बना हुआ है। उन्होंने आयोजकों को इस महोत्सव के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरा–महेश की पारंपरिक पूजा और सातू–आठू की परंपरा हमारी लोक संस्कृति का जीवन स्वरूप है, जो सामूहिकता और आस्था की शक्ति को सहेजती है। कुमौड़ के चार महर भाइयों की शौर्यगाथा से जुड़े मुखौटों से सुसज्जित यह परंपरा आज भी सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देती है। लाखिया बाबा, गलियां, बैल, किसान, हालिया, पुतरिया सभी स्वरूप हमारी मिट्टी और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि हिलजात्रा पर्व की शुरुआत भले ही महर भाइयों की वीरता से हुई हो, किन्तु समय के साथ इसे कृषि पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। तेजी से बदलते इस दौर में, जब लोग अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं, वहीं सौर घाटी की जनता का अपनी परंपराओं के प्रति लगाव अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस पर्व के माध्यम से हमारी धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही भावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विरासत पर गर्व” के संकल्प से जुड़ी हुई है, जिसे आज पूरा देश आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित एवं संवर्धित करने हेतु सभी कलाकारों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रार्थना की कि गौरा–महेश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने सोर घाटी की जनता को इस 500 वर्ष पुरानी विरासत हेतु शुभकामनाएं दीं और आने वाली पीढ़ी से इस भव्य धरोहर को आगे बढ़ाने व संरक्षित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर निगम पिथौरागढ़ महापौर कल्पना देवलाल सहित बड़ी संख्या में सोर घाटी की जनता ने लाखिया बाबा एवं हिलजात्रा के इस ऐतिहासिक अवसर पर सहभागिता की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...