उत्तराखंड राज्य के दिनेशपुर क्षेत्र में NH-74 के जाफरपुर में बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर क्लीनिक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि डॉक्टर को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ट्रक ले गया,
जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक शक्ति फार्म का रहने वाला था।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।














Leave a comment