Home उत्तराखंड नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय में निबंध व वाद–विवाद प्रतियोगिता आयोजित
उत्तराखंडसमाज

नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय में निबंध व वाद–विवाद प्रतियोगिता आयोजित

59

नारायण नगर, पिथौरागढ़।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित *“जल महोत्सव पखवाड़ा”* के तहत निबंध एवं *वाद–विवाद प्रतियोगिताओं* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों और तर्कों के माध्यम से विषयों पर सार्थक प्रस्तुति दी।

*निबंध प्रतियोगिता का विषय “जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका”* रखा गया। प्रतियोगिता में *डिंपल भंडारी (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर)* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *प्रथम स्थान* प्राप्त किया। *योगिता जोशी (बीए द्वितीय सेमेस्टर) एवं मीनाक्षी बोरा (बीएससी द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान* प्राप्त किया, जबकि *रिद्धिमा कार्की (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान* हासिल किया।
प्रतियोगिता के *निर्णायक मंडल में डॉ. विवेक आर्य, डॉ. अनुलु दा तथा डॉ. मनोज कुमार* शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त आयोजित *वाद–विवाद प्रतियोगिता का विषय “ऐतिहासिक पंचेश्वर बांध निर्माण के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलू”* रखा गया।

विद्यार्थियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में *सुजल एरी ने प्रथम* स्थान, *रिद्धिमा कार्की ने द्वितीय* स्थान तथा *योगेंद्र ने तृतीय* स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका *डॉ. नरेंद्र सिंह धरियाल, डॉ. पंकज भट्ट, प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी, डॉ सुधीर तिवारी डॉ. रविन्द्र कुमार तथा डॉ. सारिका वर्मा* ने निभाई।

कार्यक्रम की *अध्यक्षता प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी* द्वारा की गई, जबकि *कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली* ने किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...