पिथौरागढ़
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा अमित को कुमाऊंनी टोपी व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमित सामान्य परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मिसाल बने हैं।
वहीं अमित ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
आज के
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर कल्पना देवलाल ने की। जिसका संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पाण्डे ने द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में गिरीधर सिंह बिष्ट, महेश मर्सोईया, प्रदीप भट्ट, तपन रावत, विजेन्द्र लुंठी, प्रवीण रावत, के. एस. अधिकारी, राजेन्द्र देवलाल, प्रयाश द्विवेदी, धन श्याम जोशी, जीवन जोशी, गोविंद उपाध्याय, विशन सिंह माहर, नीरज जोशी, राजेन्द्र जोशी, दीपक कुमाई, हीरा मेहता, जीवन बिष्ट, कल्पना शाह, रेन भट्ट, ज्योति बसेड़ा, गीशा पंत, हंसी पाण्डे, अमित के पिता हरिश्चन्द्र द्विवेदी, माता कलावती द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।














Leave a comment