Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ में wellness Meet का सफल आयोजन
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ में wellness Meet का सफल आयोजन

476

पिथौरागढ़। जनपद मुख्यालय में आयुष विभाग की ओर से आज दिनाँक 1 सितंबर 25 को वैलनेस मीट का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने की तथा संचालन जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कोहली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में होटल व्यवसायियों एवं संचालकों को योग नीति 2025 एवं आयुष नीति 2023 की रूपरेखा से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन नीतियों के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धति, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वेलनेस गतिविधियों को पर्यटन और होटल व्यवसाय से जोड़ा जा सकता है, जिससे पिथौरागढ़ में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सहयोग प्रदान किया और कहा कि होटल व्यवसायी विभाग की नीतियों के अनुरूप कार्य कर पर्यटकों को स्वास्थ्य एवं वेलनेस की दृष्टि से नई सुविधाएँ उपलब्ध कराएंगे।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. उषा बृजवासी भट्ट, डॉ.बी पी जोशी, हेमलता पायर एवं डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर डॉ. गौरव सामन्त एवं मुख्यालय के विभिन्न होटल व्यवसाई भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में विभाग एवं होटल व्यवसायियों के संयुक्त प्रयासों से पिथौरागढ़ जनपद को वेलनेस टूरिज्म का एक प्रमुख केंद्र बनाया जा सकेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...