पिथौरागढ़ -पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज उत्तराखंड पर आपदा की मार झेल रहे धराड़ी, गढ़वाल के लोगों की सलामती के लिए दुआएं करते हुए ऐसी दुर्घटनाओं पर हादसे का शिकार हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज एक विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए कल हरसिल, धराली पर हुई प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों की सलामती हेतु दुवाएँ की गई, जिस पर आम जनमानस के साथ साथ सेना के जवान भी लापता हैं, उनके लिए मां कालिका से सभी की सलामती हेतु प्रार्थना की गई, साथ ही ऐसी विषम परिस्थितियों में लोगों को एक साथ खड़े होने की बात भी कही गई. पूर्व सैनिक संगठन द्वारा जनपद पर भी एक रेस्क्यू टीम का गठन करने हेतु पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से प्रयास किया गया है, संगठन द्वारा बताया गया है कि जल्द ही पूर्व सैनिकों के अनुभव और ऐसी विषम परिस्थिति पर शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाने और लोगों को सुरक्षित करने हेतु पूर्व सैनिकों के द्वारा एक रेस्क्यू टीम का गठन किया जाएगा, जो कि आपदा या विषम परिस्थितियों पर जल्द से जल्द आम नागरिकों को सुविधा प्रदान कर सके. ऐसे विषम दिनों पर इसकी आवश्यकता है, ऐसे दुर्गम क्षेत्रों पर और भी बढ़ जाती है. पूर्व सैनिक संगठन में कई पूर्व सैनिक जो विशेष तौर से आपदा रेस्क्यू कार्य और फर्स्ट ऐड टीम मे दक्षता रखते हैं उनकी एक टीम गठित की जा रही है, जिसकी जानकारी शीघ्र ही शासन प्रशासन को भी दी जाएगी ताकि जरूरत के समय पूर्व सैनिक जनपद के आम नागरिकों की मदद के लिए आगे आ सके. पूर्व सैनिक संगठन द्वारा ऐसी विषम समय पर एक दूसरे की मदद करने की बात आम जनमानस से कही गई है।
आज सभा पर उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, रमेश सिंह महर, प्रहलाद बोहरा, लक्ष्मण सिंह देओपा, दिवाकर सिंह बोहरा, श्याम विश्वकर्मा और अन्य पूर्व सैनिक,युवा तथा महिला मौजूद रहे.

Leave a comment