Home उत्तराखंड 04 पेटी अवैध शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

04 पेटी अवैध शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार

120

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे* के नेतृत्व में *अ0उ0नि0 महावीर सिंह, हे0का0 मनोज कुमार, का0 ध्रुव सिंह एवं का0 इन्द्र प्रकाश* की टीम द्वारा थल रोड स्थित सातशिलिंग में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 08 बोतल एवं 143 पव्वे (कुल 04 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए गए।

मौके से दुकान संचालक जनक सिंह खडायत पुत्र बहादुर सिंह खडायत निवासी सातशिलिंग, थाना जाजरदेवल, जनपद पिथौरागढ़, उम्र-42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...