Home उत्तराखंड महिलाओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप
उत्तराखंड

महिलाओं को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप

79

उत्तराखंड

बागेश्वर जिला मुख्यालय में एक कपड़ा व्यापारी युवक पर महिलाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता संबंधित दुकान पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई महिलाओं को भेजे गए आपत्तिजनक संदेश मिले। इसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं विवाद के बाद संबंधित दुकान भी बंद कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक...

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...