पिथौरागढ़- क्षेत्रीय विधायक मयूख महर द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के दुरुस्त क्षेत्र उपरतोला के लिए बन रही मटेला – उपरतोला सड़क का औचक निरीक्षण किया एवं उपरतोला ग्राम में आम जन से जन संवाद कार्यक्रम के तहत उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
यह निरीक्षण SDM सदर मंजीत सिंह , विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक प्रताप सहित, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी गणों के साथ किया गया ताकि स्थल में ही समस्या का पता लगे और उसका निराकरण भी हो सके।
विधायक द्वारा सड़क में गुणवत्ता पूर्वक कार्य के लिए संबंधित विभाग ओर ठेकेदार को निर्देश देते हुए समय से सड़क का कार्य पूर्ण करने को कहा, इसी के साथ उपरतोला में हुए जन संवाद कार्यक्रम में वहां के प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य , एवं महिलाओं सहित युवाओं ने अपनी समस्याओं से रूबरू कराया ।
मुख्य रूप से क्षेत्र में हाई स्कूल उच्चीकरण , गैस सिलेंडर गाड़ी, आंगन बाड़ी केंद्र, पेयजल योजना , पानी गूल, राशन कार्ड और आधार कार्ड बनने में हो रही समस्याओं सहित अन्य विषयक समस्याएं बताई गई।
SDM सदर को जल्द एक शिविर लगाकर ग्रामवासियों की राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य समस्याओं को दूर करने हेतु कहा साथ ही साथ एक स्वास्थ्य शिविर भी समय समय पर दुरुस्त क्षेत्र में लगाने हेतु कहा गया, गैस सिलेंडर की गाड़ी हेतु GM से बात कर हर माह उपरतोला में गैस सिलेंडर की गाड़ी भेजने हेतु निर्देशित किया, पानी की समस्या और हाई स्कूल हेतु पूर्व में ही सरकार को लिखा जा चुका है
जिसपर अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मकता रूप नहीं दिखाया गया है जो कि अनुसूचित बाहुल्य ग्राम वासियों के प्रति सरकार का व्यवहार दिखाता है।
ग्राम वासियों द्वारा भल्या से मटियाल तक मार्ग सहित आंतरिक कार्य की मांग की गई जिसको विधायक निधि से पूर्ण करने हेतु निधि दी गई एवं निर्माणाधीन सड़क से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन हेतु भी धन आवंटिक किया।
SDM सदर मंजीत सिंह द्वारा जल्द एक बहुउद्देश कैंप लगाने की बात कही जिसमें स्वास्थ्य विभाग को भी मेडिकल कैंप लगाने और डॉक्टरों को लेजाकर स्वास्थ्य जांच भी की जाएंगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, भुवन पांडे, रोहित कोहली, सर्वजीत, गौरव महर, गंगा दत्त कापड़ी, जीवन कोहली, राकेश सौन, अक्षय कुंवर, कमलेश कसनियाल , सचिन प्रसाद सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।














Leave a comment