पिथौरागढ़
नारायण नगर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी ने की।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।
अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा इनके बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।
रेड क्रॉस इकाई की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि टम्टा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न होकर एक सतत जनआंदोलन बनना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह धरियाल, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. शिखर पांडे, डॉ. दिनेश कोहली, अनुल हुडा, डॉ. विवेक आर्य, डॉ. सारिका वर्मा, डॉ. मनोज कुमार आर्या, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. टीका सिंह, डॉ. मनीष सिंह, जमन सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह, नवीन भट्ट, राजेंद्र कन्याल, सोनी बिष्ट, दिनेश मेहता, सुंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, सौरभ कुमार, सागर कुमार, मनोज रावत, लक्ष्मी मेहरा, रीना कन्याल सहित महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में वन विभाग, महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।














Leave a comment