Home उत्तराखंड 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में धरना 30वें दिन भी जारी, पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत
उत्तराखंडसमाज

130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में धरना 30वें दिन भी जारी, पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

33

पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 30वें दिन भी पूरे जोश, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहा। एक माह पूर्ण होने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न होने पर पूर्व सैनिकों में गहरा रोष व्याप्त है।

आंदोलन को नई दिशा देते हुए आज पूर्व सैनिक संगठन ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की। इसके माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री एवं राज्यपाल को अपनी भावनाएं एवं मांगें प्रेषित की जाएंगी। संगठन ने बताया कि आगामी दिनों में लगभग 10,000 पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे, जिसकी आज औपचारिक शुरुआत की गई।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे सैनिक मर्यादा और अनुशासन के तहत शांतिपूर्ण ढंग से अपना धरना जारी रखे हुए हैं, लेकिन यदि सरकार की उदासीनता इसी प्रकार बनी रही तो यह आंदोलन व्यापक जनआंदोलन का रूप लेने को बाध्य होगा। साथ ही संगठन ने संकेत दिए कि आने वाले समय में पोस्टकार्ड अभियान के साथ-साथ एक विशाल जनरैली का भी आयोजन किया जाएगा।

आज धरने पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रेम बल्लभ जोशी जी द्वारा सदस्यों के साथ आकर धरने को अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया गया तथा संगठन के इस आंदोलन की सराहना करते हुए सभी लोगों से जनपद के भविष्य को बचाने हेतु आगे आने की बात को कहा गया।

धरने को निरंतर जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की चुप्पी पूर्व सैनिकों को और अधिक उद्वेलित कर रही है। संगठन ने सरकार से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक एवं सार्थक निर्णय लेने की मांग की है, अन्यथा यह आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

आज आयोजित धरना-प्रदर्शन में दीपा जोशी, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, लाल सिंह, हर सिंह, हरीश पंत, महादेव गिरी, दीपक जोशी, विक्रम सिंह एवं कैप्टन दयाल सिंह मेहता सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...