Home उत्तराखंड सामाजिक सद्भावना के साथ सादगी से मनाया गया पूर्व सैनिक संगठन का पांचवां स्थापन दिवस
उत्तराखंडसमाज

सामाजिक सद्भावना के साथ सादगी से मनाया गया पूर्व सैनिक संगठन का पांचवां स्थापन दिवस

218

सामाजिक सद्भावना के साथ सादगी से मनाया गया पूर्व सैनिक संगठन का पांचवां स्थापन दिवस™

पूर्व सैनिक संगठन का पांचवा स्थापना दिवस आज 26 जून को सामाजिक चेतना के रूप में आयोजित किया गया, जिस पर समाज के निर्धन असहाय लोगों को जीवन उपयोगी वस्तु जिस पर राशन, कपड़े, दवाई आदि भेंट किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई यह कार्यक्रम इस पूरे हफ्ते किया जाएगा जिस पर अलग अलग क्षेत्र के कुछ अति निर्धन परिवारों को इससे लाभान्वित किया जाएगा,

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह चेतना समाज में देना है कि हम अपनी खुशियों को कुछ जरूरतमंद लोगों के साथ बाटे तो वह खुशियां सार्थकता प्रदान करती है।
आज प्रातः संगठन कार्यालय पर पूजन अर्चन कर केक काट कर एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभ कामनाएं प्रस्तुत की गई।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा स्थापना दिवस से लेकर विगत 4 वर्षों में बेहतरीन कार्य करते हुए समाज पर पूर्व सैनिकों की एक विशेष छाप छोड़ी है। संगठन से जहां पूर्व सैनिकों को एक मंच प्रदान हुआ वही सैनिकों की समस्याओं को समाधान की ओर ले जाने का प्रयास संगठन द्वारा किया गया, साथ ही साथ संगठन द्वारा समाज पर सामाजिक कार्यों से जुड़कर एक बेहतर समाज की परिकल्पना को भी समय-समय पर पूर्ण किया गया है।

इसी के साथ जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य जो कि संगठन के द्वारा शीघ्र ही पूरा किया जा रहा है वह कार्य देश के इतिहास पर पहला और एकमात्र उपक्रम बनाने जा रहा है जिससे जनपद को देश के पटल पर प्रदर्शित करेगा, जिस पर संगठन द्वारा जनपद के वीरों/शहीदों/उत्कृष्ट अलंकृत सैनिकों को समर्पित स्थान *”सैनिक सम्मान स्थल”को निर्मित किया जा रहा है, जहां पर जनपद के सभी वीर शहीदों के इतिहास को रखा जाएगा वहीं फोटो गैलरी *शौर्य सम्मान स्मारिका* पर ऐसे वीरों के चित्रों को फोटो गैलरी पर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही इन शूरवीरों के इतिहास को वेब पोर्टल पर डिजिटल रूप से भी उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर एक क्लिक से जनपद का गौरवमय सैन्य इतिहास तथा वीरों की पूरी जानकारी प्राप्त हो पाएगी, जो कि देश के इतिहास पर पहला और एकमात्र है।
इसके साथ ही सैनिक सम्मान स्थल पर पूर्व सैनिकों हेतु बैठने,रहने की सुविधा भी प्राप्त होगी। जनपद पर पूर्व सैनिकों को बैठने/मिलन हेतु कोई भी स्थान उपलब्ध न होने से तथा शासन प्रशासन द्वारा लगातार इन बातों को अनसुना करने तथा पूर्व सैनिकों की उपेक्षा के कारण पूर्व सैनिक संगठन द्वारा खुद सैनिकों के सम्मान को स्थापित करने के उद्देश्य के साथ स्वयं के प्रयासों तथा स्वयं के सहयोग से सैनिक सम्मान स्थल का निर्माण किया जा रहा है जो अपने अंतिम चरण पर है जल्द ही इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
आज आयोजित कार्यक्रम पर सचिव रमेश सिंह महर तथा कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे जिस पर पूजन कार्यक्रम को संगठन के धर्म गुरु नवीन गुर्रानी साहब द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...