Home उत्तराखंड बड़ी खबर – ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

बड़ी खबर – ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

0

*जनपद चम्पावत
*ऑपरेशन प्रहारः चम्पावत पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्यवाही में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार*
*लोहाघाट क्षेत्र में ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त चरस को लोहाघाट क्षेत्र से एकत्रित कर उत्तर प्रदेश के नवाबगंज (बरेली) में बेचने की फिराक में था

चरस की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी पुलिस* ।
“*ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत*” के संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी* के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* निर्देशानुसार जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के उद्देश्य से दिनांक 25.11.2026 को सूचना तंत्र से प्राप्त सटीक जानकारी एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी के आधार पर थाना लोहाघाट एवं STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुल्ला पंचेश्वर से एक अभियुक्त को 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।

*पूछताछ*
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त चरस को लोहाघाट क्षेत्र से एकत्रित कर उत्तर प्रदेश के नवाबगंज, बरेली निवासी भरतवीर गंगवार उर्फ पंडित जी को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है तथा चरस की आपूर्ति के स्रोत, खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी के पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उसके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत।

*बरामदगी*
• 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस।
थाना लोहाघाट पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश
2. उपनिरीक्षक कुंदन बोरा
3. आरक्षी पवन भट्ट
4. आरक्षी कुलदीप
5. संजय साहनी

*STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की टीम*
1. उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
2. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी
3. हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
4. आरक्षी इसरार

*चम्पावत पुलिस की अपील*
“नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। यदि आपके आसपास मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी की कोई सूचना हो, तो तत्काल मानस हेल्पालइन 1933 , 112 व नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी*। आइए, मिलकर ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के संकल्प को साकार करें।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

7.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 7.35 ग्राम अवैध स्मैक...

हेरोइन तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 17.78 ग्राम हेरोइन बरामद

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस *नशे के सौदागरों पर पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार,...

ग्राम पंचायत पंवाणी में भीषण आग लगने से कई घऱ जलकर खाक

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी की ग्राम पंचायत पंवाणी से आगजनी की एक...

स्मैक) की सप्लाई चेन ध्वस्त करने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस *सीमान्त में हेरोइन (स्मैक) की सप्लाई चेन ध्वस्त करने...