Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ 05 केंद्रों मे होंगी परीक्षा 1798 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जायेगी।
उत्तराखंडशिक्षा

पिथौरागढ़ 05 केंद्रों मे होंगी परीक्षा 1798 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जायेगी।

163

पिथौरागढ़ आगामी रविवार को आयोजित होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे एवं अपराह्न 02:00 से 04:00 बजे तक उत्तराखंड सम्मिलित राज्य/सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन पिथौरागढ़ जनपद के 05 केंद्रों में किया रहा है,

जिसकी आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
इस दौरान बैठक में एडीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा रविवार को दो पालियों में सम्पन्न होगी,

जबकि परीक्षा 05 केंद्र में आयोजित होगी जिनमें एस. डी. एस. जी. आई. सी. पिथौरागढ़, द एशियन अकादमी स्कूल
बाडाबे,रोड,मल्लिकार्जुन स्कूल ऐचोली, विवेकानंद विद्या मन्दिर, इण्टर कॉलेज जाखनी एवं के. एन. उप्रेती govt मॉडल इण्टर कॉलेज बनाए गए है,

जिनमें कुल 1798 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जायेगी।

जिस हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गयी है

साथ ही कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में भी रखा गया है। वहीं नामित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा तिथि को मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु मनजीत सिंह, उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है,नामित जोनल मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य/परीक्षा प्रभारी से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निर्बाध रूप से संपादित किए जाने हेतु समुचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में आयोग से आए प्रतिनिधि समीक्षा अधिकारी, हर्षित भट्ट सहायक समीक्षा अधिकारी जीवन सिंह ने परीक्षा से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह, सीएमओ डॉ0 एस. एस. नबियाल, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, विद्यालयों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...