Home अपराध गांव का युवक शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला की 05 सालों तक लुटता रहा इज्जत अब पहचानने से किया इंकार
अपराधउत्तराखंड

गांव का युवक शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला की 05 सालों तक लुटता रहा इज्जत अब पहचानने से किया इंकार

308

उत्तराखंड राज्य के किच्छा क्षेत्र के पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंगा से एक विवाहित महिला के साथ धोखा और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने गैर समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी ।

उसने आरोप लगाया कि इसी गांव का रहने वाला एक युवक, जो गैर समुदाय से है,

पिछले पांच वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था।

महिला के अनुसार युवक ने उसे कई बार बाहरी स्थानों पर घुमाने ले गया,

अपने घर बुलाया, और उसके पति की गैरमौजूदगी में पीड़िता के घर आकर जबरन संबंध बनाए।

इतना ही नहीं, इस संबंध की जानकारी पीड़िता के परिवार को भी थी,

लेकिन युवक लगातार शादी का वादा कर टालमटोल करता रहा।

वहीं बीते रविवार सुबह जब पीड़िता युवक के घर पहुंची और उससे शादी की बात की, तो युवक और उसके परिवार ने उसे पहचानने से इनकार कर उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसे और उसके परिवार को फैजान और उसके परिजनों से जान-माल का खतरा है।

पुलभट्ट पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...