पिथौरागढ़ -पुलिस ने अभियुक्तो पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम किया था घोषित
08 जून 2025 को कोतवाली धारचूला में वादी गोवर्धन सिंह निवासी धारचूला द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 07.06.2025 को उनके पुत्र कमलेश दानू की चन्दू खैर, सचिन नबियाल व उनके अन्य साथियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचूला में अभियुक्त चन्दू खैर, सचिन नबियाल व उनके साथियों के विरुद्ध धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना को दौरान रमेश रायपा का नाम भी प्रकाश में आया ।
हत्या के उपरांत अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए थे।
वहीं 25 जून 2025 को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी चन्द्र सिंह खैर उर्फ चन्दू खैर को टनकपुर स्थित शारदा नहर के किनारे मनिहार गोठ रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा दो अन्य अभियुक्तो की तलाश हेतु प्रयास जारी थे ।
इस दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त सचिन नबियाल निवासी ग्राम नाबि हाल खोतिला धारचुला व रमेश सिंह रायपा निवासी बूदी हाल खोतिला धारचुला को झूला पुल धारचुला के पास से गिरफ्तार कर लिया ।
अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।














Leave a comment