Home अपराध यहाँ तीन बच्चों बाप 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया
अपराधउत्तराखंड

यहाँ तीन बच्चों बाप 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया

350

उत्तराखंड राज्य के जनपद नैनीताल में एक तीन बच्चों के पिता पर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है।

उक्त मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद निवासी सईद अहमद नैनीताल रामनगर में मजदूरी करता था वहीं एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर 17 जून को अपने साथ भगा ले गया।

लड़की के परिजनों ने उसे काफी खोजा, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सईद अहमद के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद आरोपी 7 जुलाई को किशोरी को वापस रामनगर लाकर उसके घर के पास छोड़ गया।

तभी पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इधर रामनगर कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...