Home उत्तराखंड सेवानिवृत्ति पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया,
उत्तराखंडसमाज

सेवानिवृत्ति पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया,

411

पिथौरागढ़ भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर से 33 वर्ष गौरव मय सैन्य सेवा के पश्चात सेवानिवृत हुए दौला गांव निवाशी कैप्टन अशोक नगरकोटी का जनपद पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों, परिवारजन तथा ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया।

जिस पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा भारत माता की जयकारे के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई । इस दौरान सेवानिवृत हुए नगरकोटी को संगठन कार्यालय पर लाया गया, जहां पुष्प कुछ और संगठन का स्मृति चिन्ह देते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया,

सेवानिवृत हुए कैप्टन नगरकोटी के द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से किए गए इस कार्यक्रम हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्व होता है ज़ब सेना की गौरव मय सेवा करने के उपरांत एक सम्मान जो दिया गया है जो संगठन के माध्यम से आज सभी आम जनमानस के लिए एक प्रेरणा होगा।

वहीं पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कहा गया है कि देश सेवा के लिए सेना की वर्दी पहनना, एक गर्व की अनुभूति होती है और सेवानिवृत्ति के बाद भी एक सैनिक का गर्व हमेशा स्थापित होना चाहिए क्योंकि एक बार जब कोई सैनिक होता है तो वह जिंदगी भर एक सैनिक ही रहता है।

संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर सचिव सु मेजर रमेश सिंह महर,देवाकर बोहरा, श्याम विश्कर्मा, गिरधर खनका, प्रहलाद सिंह,भूपाल महर शेर सिंह, भूप सिंह, घनश्याम जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट सहित धर्म गुरु नबीन गुरुरानी सामिल रहे, उक्त कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण देवपा द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...